टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट संपन्न, प्रतीक बने चैंपियन

सीडीओ रणविजय सिंह ने विजेताओं को किया सम्मानित, बोले—शतरंज से बढ़ती है एकाग्रता और निर्णय क्षमता

बिजनौर। स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित ‘बिजनौर डिस्ट्रिक्ट ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट-2026’ का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बाल एवं युवा शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि मानसिक विकास, एकाग्रता और त्वरित निर्णय क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि बिजनौर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें बेहतर मंच और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है।

प्रतियोगिता में प्रतीक (राम बजरंग) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जयंत (राम बजरंग) दूसरे, लावण्या अग्रवाल तीसरे, सुंदरम गजराज चौथे तथा जयंत भारती पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में प्रज्ञा अव्वल

महिला वर्ग में प्रज्ञा त्यागी ने प्रथम, गौरी त्यागी ने द्वितीय और इशिका अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुरेंद्र अरोड़ा को ‘बेस्ट वेटरन प्लेयर’ तथा आर्यब पंवार को ‘बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर’ का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोचों की रही अहम भूमिका

टूर्नामेंट को सफल बनाने में शतरंज कोच नूतन, हॉकी कोच चित्र चौहान, कबड्डी कोच अंशु चौधरी, एथलेटिक्स कोच पूजा, स्केटिंग कोच शुभम तोमर, भारोत्तोलन कोच विशाल चौधरी तथा खो-खो कोच जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश मलिक, कनिष्ठ सहायक हिमांशु सहित खेल विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अहलावत ने किया, जबकि अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!