Uncategorizedटॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकास

बिजनौर के झालू में चकबंदी प्रक्रिया पूरी, राजकीय गजट में अधिसूचना प्रकाशित

बिजनौर। जनपद बिजनौर की तहसील बिजनौर एवं परगना दारानगर के अंतर्गत आने वाले ग्राम कस्बा झालू में चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई है। उत्तर प्रदेश जोत चकबंदी अधिनियम की धारा 52(1) के तहत इस संबंध में जारी अधिसूचना का राजकीय गजट में 12 सितंबर 2026 को प्रकाशन किया जा चुका है।

डिप्टी कलेक्टर एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आशुतोष रामप्यारे जैसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कस्बा झालू में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए विज्ञप्ति संख्या 2053/जी-123/2025-26, दिनांक 1 जून 2026 के माध्यम से धारा 52(1) के अंतर्गत अधिसूचना जारी की गई थी।

उन्होंने बताया कि अधिसूचना के राजकीय गजट में प्रकाशित होने के बाद संबंधित अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही ग्राम कस्बा झालू में इस प्रक्रिया से संबंधित प्रशासनिक कार्यवाही एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। संबंधित अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन करने का कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!