टॉप न्यूज़देशशिक्षा

डॉ. रोहताश जमदग्नि को मिला ‘विलक्षण समाज सारथी सम्मान-2026’

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित, रोहतक में आयोजित समारोह में जुटीं कई हस्तियां

रोहतक। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतमातरस राष्ट्रीयपीठ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रोहताश जमदग्नि को ‘विलक्षण समाज सारथी सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। रविवार, 25 अक्टूबर को रोहतक स्थित पंडित लख्मीचंद कला विश्वविद्यालय के सुपवा सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजायब रोहतक और हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में ‘विलक्षण समाज सारथी सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम-2026’ का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा के कला एवं संस्कृति मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पद्मश्री महावीर, लोकगायक बाली शर्मा, रणबीर बड़वासिनिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजबीर रोहिल्ला और गगन हरियाणवी सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

डॉ. रोहताश जमदग्नि को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, लोकगायक बाली शर्मा, रणबीर बड़वासिनिया तथा आयोजन से जुड़े डॉ. विकास और डॉ. सुलक्षणा ने प्रदान किया।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों और कर्मयोगियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

डॉ. रोहताश जमदग्नि को मिले इस सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति आयोजकों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!