टॉप न्यूज़देशयूपी

सुहागरात के दिन ही जेवर और नकदी लेकर दुल्हन फरार

दूल्हे ने दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने की जताई आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

अमरोहा। जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां शादी के नाम पर एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी हो गई। युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसकी नई नवेली दुल्हन घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर नौदो ग्यारह हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार ने बुधवार को हसनपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपनी शिकायत दी। युवक के मुताबिक, 19 अक्टूबर को उसकी शादी पड़ोसी गांव की एक महिला से हुई थी। महिला के पहले से दो बच्चे हैं। शादी से पहले उसे बताया गया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है।

दिनेश का आरोप है कि सुहागरात महिला ने उसे दूध पीने के लिए दिया। दूध पीने के बाद वह गहरी नींद में सो गया। सुबह उठने पर उसे पत्नी घर से गायब मिली और घर का सामान बिखरा हुआ था।

पीड़ित के मुताबिक, घर में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये भी गायब थे। उसने यह भी बताया कि महिला अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर चली गई।

दिनेश के अनुसार, पत्नी के अचानक गायब होने के बाद वह उसकी ससुराल पहुंचा। वहां उसे पता चला कि महिला का पहला पति जीवित है। युवक ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसे गलत जानकारी दी गई और उसके साथ धोखाधड़ी की गई।

मामले में क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी के हवाले से बताया गया है कि पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। फिलहाल, महिला और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!