टॉप न्यूज़यूपीसंस्कृति

चुनार में ‘सिंबल ऑफ नॉलेज-डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर’ कार्यक्रम कल

वर्षावास कार्यक्रम के तहत भन्ते विनय दत्त देंगे देशना, त्रिशरण-पंचशील के साथ होगा आयोजन

मिर्जापुर/चुनार, 22 अगस्त। द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) के वर्षावास कार्यक्रम के अंतर्गत 23 अगस्त 2026 को चुनार, जिला मिर्जापुर में “सिंबल ऑफ नॉलेज-डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से होगा।

यह आयोजन बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा स्थापित द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. भीमराव यशवंत राव आंबेडकर के तत्वावधान में सम्मानित केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व पूज्य भन्ते विनय दत्त, राष्ट्रीय सचिव, भिक्खु संघ, चैत्य भूमि दादर, मुंबई एवं प्रज्ञाबुद्ध विहार, ग्राम करहट नरायनपुर, जिला मिर्जापुर द्वारा किया जाएगा। भन्ते विनय दत्त द्वारा उपस्थित लोगों को त्रिशरण-पंचशील के साथ धम्म देशना दी जाएगी।

कार्यक्रम में मा. रामकुमार व्यास, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश तथा डॉ. रामदुलार बौद्ध, प्रांतीय कार्यालय सचिव, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश प्रवचनकार के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. संघप्रिय बंशराज बौद्ध, अध्यक्ष, वाराणसी द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम की आयोजन-व्यवस्था अधिवक्ता मा. प्रियदर्शी अशोक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में की जाएगी। आयोजकों ने बौद्ध अनुयायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धम्म देशना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!