टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकास

धामपुर में संविदा बिजली कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी, दो की हालत बिगड़ी

कर्मचारियों ने वेतन न मिलने, नौकरी से हटाने और दूर तैनाती का लगाया आरोप; अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन

धामपुर, 25 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ की भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। संगठन के अनुसार, इनमें अभिषेक और अरुण कुमार की हालत बिगड़ने लगी है।

संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि नई कंपनी के अधीन आने के बाद कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कर्मचारियों को 60 से 70 किलोमीटर दूर तैनात करने, करीब 30 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और कई महीनों से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 15 कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखा गया, लेकिन अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

जितेंद्र चौधरी के अनुसार, समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 21 और 22 अक्टूबर को क्रमिक आंदोलन किया गया था। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के बाद 23 अक्टूबर से भूख हड़ताल शुरू की गई।

भूख हड़ताल पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के अलावा अभिषेक, अरुण कुमार, विजेंद्र और मुख्तियार सिंह बैठे हैं। आंदोलन में विद्युत वितरण मंडल धामपुर के चारों खंडों के संविदा कर्मचारी भी शामिल हैं।

वहीं, विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से समस्या के समाधान को लेकर वार्ता की गई थी। उन्हें जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!