टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकास

शाहपुर जमाल में ‘विदुर ब्रांड’ पैक्ड वाटर प्लांट का उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बिजनौर, 11 जनवरी 2026 ।

जनपद बिजनौर के विकासखंड अफजलगढ़ अंतर्गत ग्राम शाहपुर जमाल में जिला प्रशासन द्वारा स्वदेशी का प्रतीक ‘विदुर ब्रांड’ पैक्ड वाटर बोतल प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह इकाई HAPPY NRLM स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है।

प्रतिदिन 5,000 बोतल उत्पादन क्षमता

उद्घाटित पैक्ड वाटर प्लांट की दैनिक उत्पादन क्षमता 5,000 बोतल प्रति दिन है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह इकाई गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

इस इकाई के संचालन से ग्राम शाहपुर जमाल एवं आसपास के क्षेत्रों की 60 से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नियमित रोजगार प्राप्त होगा। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी सोच को बढ़ावा

स्वदेशी का प्रतीक ‘विदुर ब्रांड’ स्थानीय संसाधनों और ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से तैयार उत्पादों को बढ़ावा देता है। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को धरातल पर साकार करती है।

NRLM के अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा

यह परियोजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इकाई ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका का एक सफल और प्रेरणादायक मॉडल प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!