बिजनौर, 31 अक्टूबर। जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नगीना में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
राजकीय आईटीआई नगीना के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आईटीआई नगीना पहुंचने की अपील की गई है।




