
बिजनौर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को विदुर कुटी में वृद्धजनों को भोजन कराया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपायुक्त जीरामजी आरबी यादव और जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




