टॉप न्यूज़यूपीविकास

सरकार ने राशन डीलरो के लाभांश में 35 रूपये की वृद्धि

प्रदेश में राशन वितरण के लिए बनाये जायेंगे अन्नपूर्णा भवन-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बिजनौर, 17 अगस्त। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के हित में उनके लाभांश में 35 रूप्ये की वृद्धि की गई है। उचित दर विक्रेताओं का लाभांश 90 रूपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 125 रूपये प्रति कुंतल कर दिया गया है साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में राशन वितरण के लिए अन्नपूर्णा भवनो का निर्माण किया जायेगा।

     मुख्यमंत्री नेे बताया कि उचित दर विक्रेताओं के लिए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है। उचित दर विक्रेता अन्नपूर्णा भवन का लाभ लेते हुए वहां विभिन्न प्रकार की आवश्यक वस्तुओं सहित 39 प्रकार के आइटम का विक्रय कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उचित दर विक्रेता सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लगभग 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में लगभग दो करोड़ लोगों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन तथा एक करोड़ 53 लाख लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

    मुख्यमंत्राी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख रहे भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनके आर्थिक हित मजबूत होंगे तथा उनके चेहरे पर खुशी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिचौलिया व्यवस्था को समाप्त करते हुए खाद्यान्न को सीधे गोदाम से उचित दर विक्रेता की दुकान तक पहुंचाने की व्यवस्था लागू की गई है। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हुई है

 जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि शासन द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी एवं फीडबैक प्रणाली के माध्यम से व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके लाभांश में 90 रूपये से बढ़ाकर 125 रूपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें 10 रूपये प्रति कुंतल का भार केंद्र सरकार तथा 25 रूपये प्रति कुंतल का भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
बिजनौर कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम क्षेत्र उ0प्र0 हरजीत कौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जनपद के अनेक उचित दर विक्रेताओं तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों ने देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!