
बिजनौर। फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी), उत्तर प्रदेश का द्वितीय स्थापना दिवस 31 अक्टूबर को नजीबाबाद के आदर्श नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

उल्लेखनीय है कि एफआरसीटी की स्थापना 31 अक्टूबर 2024 को हुई थी। स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं धामपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कानूनगो श्री ऋषिपाल सिंह ने की तथा संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एफआरसीटी के जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने अतिथियों का बुके, फूल-मालाओं एवं संस्था का पटका पहनाकर स्वागत किया। श्री देवेंद्र कुमार ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि लीना सिंघल ने एफआरसीटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर इससे जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की। जिला महामंत्री धनीराम ने जानकारी दी कि नवंबर माह में जनपद बिजनौर में बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत जिले का पहला सहयोग प्रदान किया जाएगा। डॉ. राजपाल सिंह ने योजना की पारदर्शिता एवं कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे ऋषिपाल सिंह ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर श्रीमती लीना सिंघल, जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह एवं ऋषिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी पीतम सिंह, डॉ. सहदेव सिंह, विमल कटारिया, वीरेंद्र सिंह, पवन कुमार भारती, अजीत कुमार आदित्य, अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अमृतलाल, श्रीमती सुनीता आर्य, सर्व उदय समाज कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा देवी, किरण देवी, विद्यावती, सुमन देवी, अंजू, रेखा, नूतन, पूनम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संस्था के सामूहिक उद्घोष ‘जय एफआरसीटी, घर-घर एफआरसीटी’ के साथ हुआ।

