खेलटॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

सांसद खेल स्पर्धा का भव्य समापन

सांसद चंदन चौहान ने विजेताओं को किए सम्मानित

बिजनौर।

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिजनौर में आयोजित दो दिवसीय माननीय सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी बिजनौर के आदेश पर आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि माननीय सांसद लोकसभा बिजनौर श्री चंदन चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर किया।

समापन समारोह में सांसद श्री चंदन चौहान के साथ मुख्य विकास अधिकारी श्री रणविजय सिंह तथा नगर पालिका परिषद बिजनौर की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चंदन चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता ने जनपद के युवाओं की प्रतिभा को उजागर किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया पहल से आज गांव-गांव तक खेल का वातावरण तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन और निरंतर प्रयास है।

मुख्य विकास अधिकारी श्री रणविजय सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। जिला प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार एवं बेहतर कोचिंग व्यवस्था के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में बिजनौर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभरेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर पालिका युवाओं के स्वास्थ्य एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर क्षेत्र में खेल मैदानों एवं अन्य सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार, सांसद प्रतिनिधि श्री विजय चौहान तथा सहायक जिला खेल कार्यालय श्री हिमांशु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की निष्पक्ष भूमिका की भी सराहना की गई।

समापन अवसर पर सभी विजेता, उपविजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राजकुमार के कुशल संचालन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!