
राष्ट्रीय पंचायत ब्यूरो।
नजीबाबाद । ततारपुर लालू नजीबाबाद में 11 जनवरी 2026 को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती उत्सव के आयोजन के संदर्भ में समस्त कॉलोनीवासियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु रविदास जयंती के अवसर पर शोभायात्रा को अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में सामाजिक सौहार्द, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने पर विशेष बल दिया गया । गुरु रविदास जयंती के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु अगली बैठक दिनांक 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सायं 4:00 बजे, स्थान – रविदास धर्मशाला, गली नंबर A-9 में आयोजित की जाएगी।
समस्त कॉलोनीवासियों से अपील
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित सज्जनों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान करें। बैठक की अध्यक्षता ऋषिपाल सिंह (सेवानिवृत्त कानूनगो) ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार (सेवानिवृत्त अध्यापक) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नौबहार सिंह, आर के सागर, संतोष कुमार, परविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


