Uncategorizedटॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिविकास

बिजनौर में पुलिस पेंशनर कल्याण बोर्ड का चुनाव संपन्न

अध्यक्ष बने शोकेंद्र पाल सिंह

शोकेंद्र पाल सिंह

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण बोर्ड, बिजनौर का चुनाव सोमवार को स्थानीय पुलिस लाइन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रकाश कुमार की देखरेख में कराई गई।
चुनाव के बाद घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर शोकेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय सिंह, महासचिव पद पर महेंद्र सिंह, सचिव पद पर वीरेंद्र सिंह, सह-सचिव पद पर ताहिर हुसैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर विजय पाल सिंह को विजयी घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पुलिस लाइन परिसर में समर्थकों एवं पेंशनरों में उत्साह का माहौल रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी पेंशनरों एवं अन्य लोगों ने बधाई देकर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!