टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीस्वास्थ्य

आज 6 सितंबर को हो रहा सिटी डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

"शुगर, थायरॉयड, हृदय, कोलेस्ट्रोल, चर्मरोग, बवासीर, सोरायसिस रोगों से परेशान मरीजों के लिए राहत की खबर।"

नगीना। सिटी डिग्री कॉलेज, नगीना, जनपद बिजनौर में आज 6 सितंबर  को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शुगर, थायरॉयड, हृदय रोग, बवासीर, कोलेस्ट्रॉल, चर्मरोग तथा महिला संबंधी विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. जुबैर अंसारी मरीजों को देखकर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे।

सिटी डिग्री कॉलेज नगीना के संस्थापक फहीमुद्दीन अंसारी एवम नाज़िर अनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि सिटी डिग्री कॉलेज नगीना शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहा है। इससे पूर्व कॉलेज परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों के लेंस प्रत्यारोपित कर उनकी जिंदगी में रोशनी लौटाने का कार्य किया जा चुका है। संस्था का प्रयास है कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें।

फहीमुद्दीन अंसारी एवम नाज़िर अनवर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सिटी डिग्री कॉलेज में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!