क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

जबरन ले गया था पारस : अपहृता 

- मेरठ में सरधना के कपसाड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

– मां की हत्या कर युवक बेटी को लेकर क्यों हुआ फरार ? पुलिस ने धर दबोचा

गोवर्धन मीडिया ब्यूरो

मेरठ। मेरठ जनपद की सरधना तहसील क्षेत्र में एक महिला की हत्या के बाद बेटी के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों युवक और युवती को रुड़की से बरामद कर लिया गया है। फिलहाल दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजन इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे, इसलिए लड़का पारस जबरन लड़की को भगा ले गया। पुलिस फिलहाल लड़की के बयान के हवाले से ऐसी जानकारी दे रही है।

सरधाना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में एक दलित महिला की हत्या के बाद उसकी बेटी को लेकर फरार लड़के को पुलिस ने लड़की सहित रुड़की से बरामद कर लिया है। लड़की की मां की हत्या कर लड़का उसे लेकर फरार हो गया था। दोनों ट्रेन से कहीं भागे थे, लड़की ने इसका विरोध नहीं किया था। दोनों को पुलिस गंगनहर चौकी लेकर गई है, वहां से मेरठ पुलिस की टीम दोनों को लेने जा रही है। देर रात तक दोनों को मेरठ लाया जाएगा। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की की मां सुनीता की हत्या लड़के ने ही की थी लेकिन फिलहाल दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

मामले में बरामद की गई लड़की बालिग है और उसकी उम्र करीब 21 साल है। मां की हत्या और फिर बेटी को लेकर फरार होने की वजह प्रथमदृष्ट्या प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। शंका ये जताई जा रही है कि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते को पसंद नहीं करते थे। दलित और जातिवाद जैसी कोई वजह फिलहाल जांच में सामने नहीं आई है।

पुलिस ने घटना के 48 घंटे में किया बरामद

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या मामले में पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी युवक व अपह्रत युवती को बरामद कर लिया है। इसके लिए पुलिस की 10 टीमें काम कर रही थीं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आरोपी युवक और अपह्रत युवती पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस कोर्ट में अपह्रत युवती का बयान दर्ज कराने की बात कह रही है।

दलित महिला की हत्या से मचा था हड़कंप

दलित महिला सुनीता अपनी बेटी रूबी के साथ 8 जनवरी 2026 को खेत में काम करने गई थी। खेत में राजपूत समाज के दबंग युवकों, सुनील और पारस सोम ने हथियार के बल पर रूबी को किडनैप कर लिया था। बेटी को भगा ले जा रहे युवकों का जब सुनीता ने विरोध किया तो हमला करने वालों ने उसे घायल कर दिया, जहां इलाज के दौरान सुनीता की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर खूब राजनीति भी खूब हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!