टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईरू जिलाधिकारी

धामपुर संपूर्ण समाधान दिवस में 192 शिकायतें प्राप्त, सात का मौके पर निस्तारण

बिजनौर, 3 अक्टूबर। तहसील धामपुर में शनिवार को जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि, कब्जे, आवास, पेंशन सहित अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कुल 192 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने उनका गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार जांच की जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

समाधान दिवस में भूमि की पैमाइश, अवैध कब्जा हटाने, चक रोड से कब्जा हटाने, आवास योजना का लाभ दिलाने और पेंशन समेत विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अवैध कब्जे और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!