टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

जिला अस्पताल में ऑटो प्रवेश को लेकर विवाद, गार्ड पर डंडे से हमला करने का आरोप

बिजनौर जिला अस्पताल मौका मुआयना करती पुलिस।(फोटो)

बिजनौर, 12 सितंबर। जिला अस्पताल के गेट नंबर-3 पर शनिवार सुबह ऑटो रिक्शा के प्रवेश को लेकर सुरक्षा गार्ड और रिक्शाचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर चालक ने ऑटो से डंडा निकालकर सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और कमर में चोटें आईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सुरक्षा गार्ड गजेन्द्र सिंह गेट नंबर-3 पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान रिक्शाचालक शमसाद एक महिला सवारी को लेकर अस्पताल परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। बताया गया कि महिला गर्भवती थी। गेट से ऑटो को अंदर ले जाने को लेकर गार्ड और रिक्शाचालक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शमसाद ने ऑटो से डंडा निकालकर गजेन्द्र सिंह पर हमला कर दिया। हमले में गार्ड के हाथ और कमर में चोट लगने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चालक और उसके ऑटो को अपने साथ ले गई। घायल सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!