
बिजनौर,12 सितंबर। समाजवादी पार्टी के बिजनौर जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशं नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई टीम में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को गांव, कस्बे और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
नई जिला कार्यकारिणी में धनंजय सिंह यादव को जिला महासचिव, चिराग सेठी को जिला कोषाध्यक्ष, अहमद खिजर खान को जिला मीडिया प्रभारी तथा अखलाक उर्फ पप्पू को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह, नैन सिंह पाल, चंदन सैनी, शेख कमरुल इस्लाम, अखिलेश कुमार जाटव, मो. इरफान, शाकिर रजा, अय्यूब अंसारी, मो. जाहिद, चौधरी ओम प्रकाश सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, मुदित त्यागी, राजपाल विश्वकर्मा, चौधरी दारा सिंह, महमूद कस्सार, अब्दुल कलाम अंसारी, यूनुस ताऊ, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, डॉ. जमीरुद्दीन उस्मानी, अब्दुल सलाम, नाजिर प्रधान, एजाज अंसारी, गुलफाम अंसारी, असलम कुरैशी, अबरार मलिक, शाहजाद अंसारी और शेख शमीम को शामिल किया गया है।
जिला सचिवों में विमला देवी, शहाबुद्दीन प्रधान, आरिफ मलिक, मुकीम कुरैशी, राजेश देवल, इरफान अंसारी, डॉ. सईदुर्रहमान, दिलशाद अहमद, अमित कश्यप, दयाराम सैनी, काजी शाहजाद, मो. कैफ, वसीम अहमद, जुल्फिकार राईन, एहतशाम अली, शेख नफीस, शाहिद हुसैन, शेख इस्लामुद्दीन, हाजी सईद अहमद, शेख तौकीर प्रधान, तसलीम घोसी, आरिफ मंसूरी, दिव्यम राणा, योगेश स्तोगी, मो. अर्श, कायम जैदी, शराफात हुसैन, ठाकुर रवि प्रकाश, घनश्याम सिंह चमार, नवेद कुरैशी, रागिब हुसैन शाहजादा, सलीम सलमानी, संजय पाल, शिवकुमार राजपूत, सुभाष विश्वकर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, अफजाल-उल-हक, रूपराज चौहान, मोहसिन अंसारी, जयवीर सिंह प्रधान, कैसर अली, मोमिन खान, शकील पहलवान, चौधरी सत्येंद्र प्रधान, राजकुमार यादव प्रधान, चौधरी देवेंद्र यादव, सुनील गुर्जर, धर्मपाल सिंह पाल, प्रीतम यादव और डॉ. खादिम को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. तफज्जुल, मो. यूसुफ, महताब अहमद, नरेशबाला शर्मा, मो. याकूब, महेंद्र फौजी, चिरंजी लाल, रमेश सैनी, अरमान सैफी, मो. सलमान, आदित्य चौहान, आलम अंसारी, सुरेश सैनी, अफजाल अंसारी, ठाकुर टेक बहादुर सिंह, सुरेंद्र वाल्मीकि, चौधरी जगमिंदर सिंह, एडवोकेट अतुल प्रजापति, नीरज यादव, सुशील कश्यप और कपिल चौहान को शामिल किया गया है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता है, उन्होंने कहा नई कार्यकारिणी में विभिन्न सामाजिक वर्गों को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने पर जोर रहेगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता गांव और कस्बों तक जाकर जनसमस्याओं को उठाएंगे।
