टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकास

“कांवड़ यात्रियों से पहले डीएम सड़कों पर…” बोलीं- श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं

मौजमपुर-मंडावली से मोटा महादेव तक कांवड़ मार्गों का निरीक्षण, गड्ढे भरने के सख्त आदेश

बिजनौर, 11 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार दोपहर जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने मौजमपुर-मंडावली मार्ग, मोटा महादेव-भगुवाला, भगुवाला-चिड़ियापुर तथा पूरनपुर-रानीपुर मार्ग का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी मार्गों को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

डीएम ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद को निर्देश दिए कि सभी मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मार्गों पर आवश्यक संकेतक, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी कर ली जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में शामिल प्रमुख मार्ग

’ मौजमपुर – मंडावली मार्ग
’ मोटा महादेव – भगुवाला मार्ग
’ भगुवाला – चिड़ियापुर मार्ग
’ पूरनपुर – रानीपुर मार्ग

डीएम के प्रमुख निर्देश

’ सभी गड्ढे तुरंत भरवाए जाएं
’ क्षतिग्रस्त सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत हो
’ मार्गों को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाए
’ गुणवत्ता में लापरवाही पर कार्रवाई होगी
’ कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कार्य पूरे हों

“कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए, कांवड़ यात्रा से पहले जहां भी सड़क टूटी है, वहां तुरंत मरम्मत कराई जाए। किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कांवड़ मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरी होनी चाहिए।”
– जसजीत कौर, जिलाधिकारी बिजनौर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!