

प्रमोद कुमार त्यागी
बिजनौर, 21 अगस्त। रिटायर्ड प्रोफेसर ने गंगा बैराज के पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वर्धमान कालेज में भूगोल के पूर्व प्रोफेसर प्रमोद कुमार त्यागी परिवार के साथ शहर के गीता नगरी में रहते थे। शुक्रवार की दोपहर वह स्कूटी से किसी काम की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब पांच बजे वह गंगा बैराज पहंुचे तथा अपनी स्कूटी गंगा घाट पर खड़ी करके बैराज पुल पर पहंचे और गेट नं0 छह के सामने गंगा में छलांग लगा दी।
आसपास के लोगों ने उन्हें गंगा में कूदता देख शोर मचाया तथा पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरो ने उनकी तलाश की, कुछ समय बाद उनका शव नये बन रहे पुल के पास से बाहर निकाला गया। सूचना पर सीओ सिटी अभय पांडे व परिजन मौके पर पहंुचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूर्व प्रो0 त्यागी के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र व दो पुत्रियां है। पुत्रियो की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
