टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए सख्ती, फुटपाथ से हटेंगे अनधिकृत होर्डिंग

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश, घायलों की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मानित करने की तैयारी, हेलमेट को लेकर चलेगा विशेष अभियान

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्तियों को चिन्हित कर सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने से आमजन भी दुर्घटना में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रेरित होंगे।

बैठक में पुलिस और एआरटीओ विभाग की ओर से की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फुटपाथ से हटेंगे अनधिकृत होर्डिंग

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत फुटपाथ पर लगाए गए अनधिकृत होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण या अवरोध के कारण पैदल यात्रियों को परेशानी होती है और इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती है। संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग को लेकर विशेष अभियान चलाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!