टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान के लिए किया जागरूक

जिला चिकित्सालय में दिलाई गई रक्तदान की शपथ, चिकित्सकों ने जनपदवासियों और संस्थाओं से की स्वैच्छिक रक्तदान की अपील

बिजनौर, 1 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बिजनौर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय रक्त केंद्र, जो महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर से संबद्ध है, में रक्तदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रो. डॉ. ललिता चौधरी ने उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान से संबंधित शपथ दिलाई और रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनपदवासियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस के टीकम सेंगर, संत निरंकारी मिशन के  डीके सागर निरंकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  बीआर त्यागी, डॉ. भीमी भारती, डॉ. संजय, डॉ. सुमित, डॉ. विनीता, डॉ. जैस्मिन,  नीरज सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम में लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने तथा रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!