टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीशिक्षासंस्कृति

गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश

एम.एम. इंटर कॉलेज चांदपुर में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रेरणादायक कार्यक्रम, महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

चांदपुर, बिजनौर। एम.एम. इंटर कॉलेज चांदपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं विश्व अहिंसा दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न भावनात्मक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इशरत जमाल आरिफ ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।

डॉ. रोहिताश जमदग्नि ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र का निर्माण करें तथा देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य सय्यद बिलाल अकबर सहित फिरोज अहमद, तय्यब हसन खान, रिजवान बारी, इमरान अहमद और नवाज शरीफ आदि शिक्षकगण ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा सत्य, अनुशासन, सादगी और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं जीवन मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!