टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीति

कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ पहुंचने का आह्वान

बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठकें, बूथ व सेक्टर कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता मान्यवर श्री कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर 2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र-22 बिजनौर के विभिन्न गांवों में बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठकें कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर जोर दिया।

बैठकों में विधानसभा क्षेत्र-22 बिजनौर के जिला महासचिव संजीव कुमार सैनी, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, अमित कुमार तथा जोन प्रभारी जसवंत सिंह उर्फ पप्पू सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने बूथ कमेटियों एवं सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारियों को सक्रिय करने तथा नियमित रूप से सेक्टर स्तरीय बैठकें आयोजित करने पर बल दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को संगठित और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए BAMCEF, DS-4 और बाद में बहुजन समाज पार्टी के माध्यम से व्यापक संगठनात्मक आंदोलन खड़ा किया। उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन के स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

सलेमपुर मथना पूरनपुर में लक्ष्मण सिंह पूर्व प्रधान एवं सेक्टर अध्यक्ष, चेतराम पूर्व प्रधान, मूलचंद, होशियार सिंह, अनुज कुमार, रूपचंद, मोहम्मद फरमान, कपिल कुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

सदुपुरा में अमित प्रधान, बालेश्वर चौकीदार, चरण सिंह, प्रिंस कुमार, सूर्य प्रकाश, छत्रपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, अंकित कुमार, गौतम बीडीसी, संजीव कुमार मुंशी आदि ने सहभागिता की।

जलालपुर में जितेंद्र कुमार रवि पूर्व प्रधान, राकेश कुमार, प्यारे सिंह, नेतराम, जगदीश, महेंद्र सिंह तथा श्रीमती सोना देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दारानगर गंज में विधानसभा प्रभारी संजय कुमार, राजेंद्र सिंह सैनी, कन्हैया सिंह सैनी, नीरज कुमार सैनी, फिरोज, डॉ. तेजपाल सिंह, राजीव कश्यप आदि मौजूद रहे। जहानाबाद में छोटे सिंह सेक्टर अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

गावड़ी में हर स्वरूप सैनी, जयप्रकाश शर्मा, सोनू जाटव, छोटे सिंह, धर्मवीर सिंह, हरपाल सिंह तथा राजू सैनी उपस्थित रहे। शाहपुर लाल से सुदेश कुमार, सिकंदरपुर से दुलीचंद एवं अभय राम तथा चंदनपुरा में जोन प्रभारी जसवंत सिंह उर्फ पप्पू, अतर सिंह, सेक्टर अध्यक्ष करतार सिंह, सेक्टर अध्यक्ष कृपाल सिंह आदि ने सहभागिता की। भोगनवाला से सैयद अहमद भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठकों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेक्टर स्तर पर नियमित बैठकें करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बहुजन समाज पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने तथा बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के समर्थन में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!