टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकास

’’सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी आज बिजनौर दौरे पर’’

’’जी न्यूज़ के कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभागीय समीक्षा बैठक के साथ जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात’’

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी’’ शनिवार ’’8 अगस्त’’ को एक दिवसीय दौरे पर बिजनौर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने उनके भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह ’’10 बजे’’ मुरादाबाद के निरीक्षण भवन से प्रस्थान कर ’’दोपहर 12 बजे’’ बिजनौर पहुंचेंगे। यहां वे ’’जी न्यूज़’’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ’’उत्तर प्रदेश की बात बिजनौर से’’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम ’’कान्हा बैंक्वेट हॉल, बिजनौर’’ में आयोजित होगा।

इसके बाद मंत्री ’’दोपहर 1ः45 बजे’’ निरीक्षण भवन पहुंचकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जनपद में एमएसएमई विभाग से संबंधित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

’’पूर्व जनप्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात’’

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर बाद विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के आवास पर भी जाएंगे। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ’’हेमेंद्र पाल सिंह’’, पूर्व प्रमुख ’’नव निहाल सिंह’’ तथा नगर पंचायत झालू के अध्यक्ष ’’लोकेश चौधरी’’ के आवास पर शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम शामिल है।

इसके बाद मंत्री ’’सायं 4ः15 बजे’’ बिजनौर से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे और ’’शाम 5ः 15 बजे’’ निरीक्षण भवन, मुरादाबाद पहुंचेंगे।

’’प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं’’

जिला प्रशासन ने मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित विभागों को भ्रमण कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि दौरा सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!