’’गुलदार ने चौकीदार पर किया हमला, आवारा कुत्तों ने बचाई जान’’
चीख पुकार सुनकर दौड़ा कुत्तो का झुंड चौकीदार को छोड़ भाग खड़ा हुआ गुलदार

बिजनौर, 19 सितंबर।’’ कुत्तों का इंसानो के प्रति वफादारी के किस्से सदियो से सुनते व देखते आ रहे हैं। जब इंसानो के सबसे नजदीक व वफादार जानवर कुत्ते ने अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक या अन्य किसी इंसान की जान बचाई हो। ऐसा ही एक मामला जिले के नहटौर कस्बे के पासं हुई घटना ने इस रिश्ते को एक बार फिर से सही साबित कर दिया है कि कुत्ते इंसानो के कितने वफादार होते हैं। यहां एक चौकीदार पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। चौकीदार की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद चार-पांच आवारा कुत्ते दौड़ पड़े और उन्होंने गुलदार को घेर लिया। कुत्तों के इस झुंड व विरोध के कारण गुलदार भाग खड़ा हुआ और चौकीदार की जान बच गई। हालांकि, जाते-जाते गुलदार एक कुत्ते को दबोचकर जंगल में भाग गया।
यह घटना ’’बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे’’ नहटौर कस्बे में स्थित ’’एमआरएफ सेंटर (कूड़ा निस्तारण केंद्र)’’ के पास की है। मोहल्ला नौधा निवासी ’’कलवा (60) पुत्र सुक्खे’’ एमआरएफ सेंटर पर चौकीदारी करते हैं। बताया गया कि रात में वह ड्यूटी के लिए सेंटर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सेंटर के गेट के पास पहुंचे, तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमले से कलवा घायल हो गए और उन्होंने शोर मचाते हुए चीखना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर एमआरएफ सेंटर के आसपास कूड़े के ढेर के पास रहने वाले चार-पांच कुत्ते के झुंड ने तत्काल उनकी ओर दौड़ पड़े। कुत्तों ने गुलदार का सामना करते हुए उसे घेर लिया। अचानक कई कुत्तों के एक साथ सामने आने से गुलदार वहां से भाग खड़ा हुआ और उसने चौकीदार को छोड़ दिया। हालांकि, इस घटना में गुलदार ने एक कुत्ते को दबोच लिया और उसे लेकर जंगल की ओर चला गया। इस दौरान घायल कलवा को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के ’’डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह’’ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी को देखते हुए निगरानी बढ़ाने आश्वासन दिया है। डिप्टी रेंजर के अनुसार, गुलदार को पकड़ने के लिए एमआरएफ सेंटर के पास जल्द ’’पिंजरा लगाया जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि बिजनौर जनपद में आये दिन गुलदार इंसानो पर हमले कर रहे हैं लेकिन वे लोग इतने खुशकिस्मत नहीं कि उन्हें नहटौर जैसे जाबाब कुत्ता का झुुंड गुलदार के जबड़े से बचाकर सुरक्षित निकाला दें। जिले में गुलदार के हमलो में अब तक दर्जनो इंसानो की जान जा चुकी है।


