टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीसंस्कृति

समण संघ की 1975वीं ऑनलाइन बैठक आज, ‘समण महिला विशेष’ में अनुभव साझा करेंगी महिलाएं

मैं समण हूँ’ 1000 दिवसीय अभियान के अनुभवों पर होगी विशेष चर्चा, रात 8 बजे से 10:30 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

बिजनौर। समण संघ परिवार की 1975वीं लगातार ऑनलाइन बैठक बुधवार, 30 सितंबर 2026 को ‘समण महिला विशेष’ के रूप में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य चर्चा विषय “समण संघ में जुड़कर, समण महिलाएं कैसा महसूस करती हैं?” रखा गया है। इस दौरान 1000 दिवसीय ‘मैं समण हूँ’ अभियान से जुड़े अनुभवों को महिलाएं साझा करेंगी।

आयोजित कार्यक्रम में देशभर से समण महिलाओं एवं उनके परिवारों के ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने और चर्चा में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक Zoom के माध्यम से आयोजित होगा।

Zoom Meeting ID: 820 4425 8465
Passcode: 1234

कार्यक्रम की शुरुआत रात 8 बजे से 8:25 बजे तक संविधान की प्रस्तावना, संघगान तथा प्रतिभागियों के परिचय से होगी। एंकर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी समण गीता गोरिया बहन जी संभालेंगी। प्रथम सत्र में समण गीता रानी बहन जी, अमरोहा तथा समण सरोज बहन जी, कोटा एंकरिंग करेंगी।

कार्यक्रम में ‘गोल्डन रूल-10’ पर समण मनोरमा देवी बहन जी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद रात 9 बजे से 10:30 बजे तक समण हेमलता बहन जी तथा समण कुसुमलता बहन जी, यमुनानगर एंकरिंग करेंगी।

रात 9:30 से 10 बजे तक ‘समण संघ की बात’ के अंतर्गत विस्तृत कॉन्सेप्ट पर समण नीता जोनवाल बहन जी चर्चा करेंगी। कार्यक्रम के दौरान 18 अक्टूबर को यमुनानगर में प्रस्तावित समण संघ संगीति के संबंध में भी जानकारी साझा की जाएगी।

कार्यक्रम का समापन सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा तथा ‘संघं नमामि’ के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है।

आयोजकों के अनुसार, समण संघ को प्राचीनतम एवं विशाल संघ के रूप में प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ने तथा सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में समण महिलाओं के व्यक्तिगत अनुभवों और अभियान से जुड़े विचारों को विशेष स्थान दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!