टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

जिला जेल का जिला जज-डीएम ने किया औचक निरीक्षण

भोजन, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा, बंदियों से विधिक सहायता और समस्याओं की ली जानकारी

बिजनौर। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम और जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों से उनकी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कारागार में बंदियों के भोजन, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का भी हाल जाना।
जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने कारागार की रसोई तथा स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से उनके स्वास्थ्य और भोजन के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उन्हें उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी पूछा।

अधिकारियों ने बंदियों से विधिक सहायता की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चंद्रा, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैंसी धुन्ना, पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई सहित न्यायिक एवं कारागार विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!