टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकास

एक व्यक्ति को पति बताकर महिला थाने पहुंचीं आधा दर्जन महिलाएं

पुरुष ने कहा- मेरी सिर्फ एक ही पत्नी है

बिजनौर, 23 सितंबर। शहर के पुरानी तहसील परिसर के पास स्थित महिला थाने में बुधवार को एक दिलचस्प मामला सामने आया। जब करीब आधा दर्जन महिलाएं एक पुरुष के साथ पहुंचीं और उसे अपना पति बताते हुए पुलिस से शिकायत करने लगीं। महिलाओं के दावे के बाद थाने में रोचक माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे महिलाएं उक्त पुरुष के साथ महिला थाने पहुंचीं। वहां उन्होंने पुरूष पुलिसकर्मियों के सामने उस व्यक्ति को अपना पति बताते हुए अपनी शिकायत रखी। दूसरी ओर, साथ आया पुरुष महिलाओं के दावे से इनकार करता रहा। उसका कहना था कि उसने केवल एक महिला से शादी की है और उसकी एक ही पत्नी है।

बताया गया कि इस दौरान महिलाओं और पुरुष के बीच थाने में ही कहासुनी होती रही। मामला सामने आने पर महिला थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को थाने में तैनात महिला अधिकारी के पास भेजा। महिलाओं ने वहां भी कथित तौर पर यही दावा दोहराया कि साथ आया व्यक्ति उनका पति है।

थाने में उस समय मौजूद महिला पुरूष अधिकारी ने महिलाओं व उस पूरी बात सुनने के बाद महिलाओं को शहर कोतवाली बिजनौर भेज दिया और बताया कि उनकी शिकायत से संबंधित कार्रवाई वहीं की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त पुरुष बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है और राजमिस्त्री का काम करता है। उसके साथ आई महिलाएं भी उसी मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही हैं। हालांकि, महिलाओं द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, महिला थाना प्रभारी ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!