टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

बिजनौर में हिट एण्ड रन मामलाः बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो सगे भाई गंभीर

नुमाइश ग्राउंड के बाहर आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने हादसा; कार चालक हिरासत में, क्षतिग्रस्त हुए कई वाहन

 

बिजनौर, 21 सितंबर। कोतवाली शहर क्षेत्र में रविवार देर रात नुमाइश ग्राउंड के बाहर आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने हित एवं रन का मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।

घायल युवक

काम से घर लौट रहे थे दोनों भाई

हादसे में घायल युवकों की पहचान रहीमपुर निवासी फरमान और उसके छोटे भाई फुरकान के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों भाई काम से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नुमाइश ग्राउंड के बाहर आरजेपी इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घायल युवक

 

कई वाहनों को भी मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों से भी टकरा गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी कार चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कार पर भाकियू लिखा था

हिट एण्ड रन घटना में शामिल बलेनो कार पर भारतीय किसान यूनियन से संबंधित पदनाम और संगठन का झंडा लगा हुआ था।

आरोपी ने काटा हंगामा

हिट एण्ड रन हादसे बाद जब पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी जीप में बैठा रही थी। उस समय आरोपी कार चालक ने जमका हंगामा काटा वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों को धमका भी रहा था। जिसे घटनास्थल के विडियो में साफ देखा जा सकता है।

बड़ा हादसा टला

रविवार की देर शाम जिस स्थान पर तेज रफ्तार कार के कारण हादसा हुआ वहां नुमाईस के कारण इस समय  सड़क पर भारी भीड़ भाड़ रहती है। बड़ी संख्या लोग अपने परिवार के साथ नुमाईस देखने आते हैं। गनीमत रही कि तेज रफ्तार कार कुछ वाहनो से टकराकर रह गई। अगर घटनास्थल पर वाहनो की जगह लोगों की भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के अनुसार, कार चालक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। हादसे में किसी व्यक्ति की मृत्यु की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!