

बिजनौर। समाजवा1दी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए शुक्रवार को जनपद में ’’स्वजनों में संवाद’’ अभियान के अंतर्गत दो संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में प्रजापति समाज के लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की अवधारणा पर चर्चा की गई।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ’’हनी फैसल’’ के नेतृत्व में पहला संवाद कार्यक्रम बिजनौर विधानसभा क्षेत्र के ’’ग्राम दारानगर गंज’’ तथा दूसरा नहटौर विधानसभा क्षेत्र के ’’ग्राम पाड़ला’’ में आयोजित हुआ। दोनों कार्यक्रमों में प्रजापति समाज के लोगों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा सभी वर्गों की समान भागीदारी की पक्षधर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी ’’2027 के विधानसभा चुनाव’’ की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम में कृपा रानी प्रजापति, कमलेश भुइयार, प्रभा चौधरी, डॉ. रमेश तोमर, अनुज मलिक, धनंजय यादव, इंजीनियर राजवीर सिंह, शेखर दक्ष प्रजापति, अनिल प्रजापति, नीतू प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
