टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीविकास

अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं : डीएम

बिजली कनेक्शन सहित सभी सुविधाएं देकर जल्द हैंडओवर करने के निर्देश, लंबित उचित दर दुकान नियुक्तियों पर भी हुई समीक्षा

बिजनौर, 10 जुलाई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अन्नपूर्णा भवनों के भूमि चिन्हांकन, निर्माण प्रगति तथा उचित दर दुकानों के निलंबन/निरस्तीकरण के बाद लंबित नई नियुक्तियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में डीएम ने कहा कि जिन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनमें तत्काल विद्युत कनेक्शन सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उन्हें शीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाए, ताकि संचालन बिना किसी विलंब के शुरू हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भूमि उपलब्ध है, वहां निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार तत्काल प्रारंभ कराया जाए। निर्माणाधीन भवनों की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण अभी शेष है, उन्हें तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करते हुए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं, ताकि समय पर उनका संचालन शुरू हो सके।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!