टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, पात्र विद्यार्थियों से समय रहते फार्म भरने की अपील

बिजनौर, 10 जुलाई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जनपद के सभी पात्र एवं पंजीकृत कक्षा-5 के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए।

चयन परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट [www.navodaya.gov.in](http://www.navodaya.gov.in) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

प्राचार्य के अनुसार, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9412957628, 9758865451 तथा 9452243717 पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!