टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीराजनीति

भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बने हेमेन्द्र सिंह, निर्विरोध चुने गए

नजीबाबाद। तहसील नजीबाबाद स्थित भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार, 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमेन्द्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा तक कोई अन्य नामांकन न होने के कारण हेमेन्द्र सिंह को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके राजा भारतेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, रणजीत सिंह, जिला मंत्री बलराज त्यागी, मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष वरुण आत्रे, मंडल महामंत्री सचिन कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, किसान मोर्चा जिला मंत्री शोभित कुमार, सुधीर कुमार, नीतू राजपूत, संजय चौहान, डायरेक्टर सचिन कुमार, सुनील नेता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित चेयरमैन हेमेन्द्र सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भूमि विकास बैंक किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!