टॉप न्यूज़देशबिजनौरसंस्कृति

बिजनौर में आज होगा ‘धम्म स्मारिका 2024-26’ का भव्य विमोचन

बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर के पौत्र डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर करेंगे विमोचन, आंबेडकरवादी स्वाभिमान महासम्मेलन में जुटेंगे संगठन के पदाधिकारी

बिजनौर। भारतीय बौद्ध महासभा (द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया) की ओर से प्रकाशित धम्म स्मारिका 2024-26 का विमोचन अब जिला बिजनौर में आयोजित होने वाले आंबेडकरवादी स्वाभिमान महासम्मेलन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 29 नवंबर 2026 को आयोजित होगा। स्मारिका का विमोचन बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पौत्र एवं संस्था के ट्रस्टी तथा राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. भीमराव यशवंतराव आंबेडकर के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

भारतीय बौद्ध महासभा, उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह बौद्ध ने संगठन के समस्त जिला एवं मंडल अध्यक्षों तथा पुरुष एवं महिला शाखाओं के पदाधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

जारी पत्र के अनुसार, धम्म स्मारिका 2024-26 का विमोचन पूर्व निर्धारित जिला एटा के कार्यक्रम के स्थान पर अब बिजनौर में आयोजित आंबेडकरवादी स्वाभिमान महासम्मेलन के अवसर पर किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन युगराज गार्डन, बैराजपुर, नहटौर-झालू रोड, जिला बिजनौर में होगा।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह बौद्ध ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के साथ-साथ जिला शाखाओं को आवंटित धम्म स्मारिका 2024-26 के बंडल प्राप्त करने के लिए भी पदाधिकारी स्वयं उपस्थित हों।

इस आयोजन को भारतीय बौद्ध महासभा के संगठनात्मक विस्तार, बाबा साहेब के विचारों के प्रचार-प्रसार तथा बौद्ध धम्म और आंबेडकरवादी चेतना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!