टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीसंस्कृति

अशोक विजयदशमी एवं धम्म दीक्षा प्रवर्तन दिवस पर वर्षावास प्रवचनमालिका-2026 का आयोजन

नजीबाबाद (बिजनौर)। बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ परिसर में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 की देर शाम दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, जिला शाखा बिजनौर के तत्वावधान में वर्षावास प्रवचनमालिका-2026 के अंतर्गत अशोक विजयदशमी एवं धम्म दीक्षा प्रवर्तन दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक मामराज सिंह बौद्ध ने त्रिशरण, पंचशील और बुद्ध वंदना के साथ किया। उन्होंने अपने प्रवचन में सम्राट अशोक के धम्म संदेश तथा बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा नागपुर की दीक्षाभूमि पर 14 अक्टूबर 1956 को लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण करने के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बुद्ध के प्रज्ञा, करुणा, मैत्री और समानता के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रद्धेय अतर सिंह बौद्ध ने की तथा संचालन गोविंद सिंह बौद्ध ने किया। इस अवसर पर तेजपाल सिंह, डॉ. सहदेव सिंह, धर्मवीर सिंह, अंजूषा सिंह, पुष्पा बौद्ध, मास्टर मूलचंद, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!