
मुरादाबाद। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, बिहार, पंजाब और पूर्वांचल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार, अलग-अलग ट्रेनों में नवंबर के दौरान निर्धारित तिथियों पर अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मुताबिक, आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन में एक से 13 नवंबर तक तथा वापसी की दिशा में दो से 14 नवंबर तक एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक और एसी तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसी तरह, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल में तीन से 13 नवंबर तक और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल में चार से 14 नवंबर तक दोनों श्रेणियों के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
वाराणसी-दिल्ली स्पेशल में दो से 13 नवंबर तक और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल में तीन से 14 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
इसके अलावा, फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल में तीन से 10 नवंबर तक और पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल में चार से 11 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो कोच बढ़ाए जाएंगे। वहीं, अमृतसर-बरौनी स्पेशल में एक से 15 नवंबर तक तथा बरौनी-अमृतसर स्पेशल में तीन से 17 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करना और रेल यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
इन 10 स्पेशल ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच
04014 – आनंद विहार टर्मिनल से लौकहा बाजार
04013 -लौकहा बाजार से आनंद विहार टर्मिनल
04028 – आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर
04027 – मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल
04209 – वाराणसी से दिल्ली
04210 – दिल्ली से वाराणसी
04616 – फिरोजपुर कैंट से पटना
04615 – पटना से फिरोजपुर कैंट
04668 – अमृतसर से बरौनी
04667 – बरौनी से अमृतस

