
बिजनौर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना मंडावर की एंटी रोमियो टीम ने जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान टीम ने क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी परेशानियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इस दौरान 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) तथा 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग भी की गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।



