बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन, बिजनौर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र और प्रदेश सरकार तक अपनी मांग पहुंचाने की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग करीब 50 वर्षों से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं हो सका है।

ज्ञापन मांग की गई है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना जरूरी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों के निस्तारण में लगने वाला समय और वहां तक पहुंचने में होने वाला खर्च वादकारियों के लिए परेशानी का कारण बनता है। उनके अनुसार, पश्चिमी यूपी में खंडपीठ स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकती है।
न्याय यात्रा के जरिए आंदोलन को जनसमर्थन देने की अपील
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन अब व्यापक जनभागीदारी की दिशा में बढ़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों से समर्थन देने की अपील की है।
‘वेच नही तो वोट नहीं’
अधिवक्ता जुलूस के दौरान ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगा रहे थे। अधिवक्ताओं का कहना था कि मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ता आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
केंद्र व प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट वेंच स्थापना की मांग
जिला बार एसोसिएशन ने केंद्र और प्रदेश सरकार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
ज्ञापन सौपने वालो में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र कुमार और महासचिव चौधरी मनोज कुमार बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

पुलिस-अधिवक्ताओं में खूब हुई खीचातानी
जिला बार एसोसिएशन के बैनल तले जिला मुख्याल पर हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन को कलक्ट्रेट जाने से रोकने के जिए पुलिस ने नुमाईश ग्राउंड पर बैरिकेटिंग व भारी पुलिस बल का इंतजाम कर रखा था। इस बैरिकेटिंग को हटाने को लेकर पुलिस व अधिवक्ताओं में खूब जोर आजमाइस हुई। अततः अधिवक्ता बैरिकेटिंग हटाकर कलक्ट्रेट की ओर बढ़ गये।


