टॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

कांवड़ यात्रा के सफल संचालन पर यातायात प्रभारी रवि कुमार नैन सम्मानित

व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पहुंचकर किया सम्मान

बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजि. बिजनौर के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पहुंचकर प्रभारी यातायात पुलिस रवि कुमार नैन को सावन माह की कांवड़ यात्रा का सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन कराने के लिए सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष जिले में कांवड़ यात्रा का संचालन बेहद व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। यात्रा के दौरान किसी बड़ी घटना या दुर्घटना की सूचना नहीं मिली और न ही लड़ाई-झगड़े अथवा किसी प्रकार के फसाद की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की व्यवस्थाओं की सराहना की गई।

फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी समन्वय के साथ सभी त्योहारों का शांतिपूर्ण वातावरण में संचालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में व्यापारियों का भी पूरा सहयोग रहा।

प्रभारी यातायात रवि कुमार नैन ने सम्मान के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

प्रतिनिधिमंडल में खगेश कुमार शर्मा जिला महामंत्री, संजू शर्मा जिला मंत्री, प्रदीप अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, अरविंद ठाकुर उपकोषाध्यक्ष, ब्रह्मपाल सिंह, अनुराग शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ऐसी ही बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ, देखते रहिए राष्ट्रीय पंचायत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!