टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़विकासशिक्षा

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले

गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर बनाया गया

लखनऊ, 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और सेनानायक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देते हुए लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और अन्य जिलों में तैनाती दी गई है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ बनाया गया है, जबकि कपिल देव सिंह को एसपी यातायात मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। चारु निगम को एसपी यूपी-112 लखनऊ से स्थानांतरित कर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है।
प्रमोद कुमार को एसपी साइबर मुख्यालय, रवि शंकर निम को 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर का सेनानायक तथा अतुल शर्मा को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। सोनम कुमार को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया है। डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि नीरज कुमार पांडेय को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाया गया है।
आगरा, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में भी बदलाव
ममता रानी चौधरी और मो. इरफान अंसारी को एसपी सीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी साद मियां खां को आगरा कमिश्नरेट तथा डीसीपी सैयद अली अब्बास को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज कमिश्नरेट भेजा गया है, जबकि एडीसीपी विक्रम दहिया को एएसपी चंदौली बनाया गया है। आयुष श्रीवास्तव को एसपी सिटी उन्नाव और राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।
अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर, देवेश चतुर्वेदी को एएसपी पश्चिमी अयोध्या, विवेक तिवारी को एएसपी उत्तरी बाराबंकी और सुमित सुधाकर रामटेके को एएसपी उत्तरी संभल बनाया गया है। अरीबा नोमान को एडीसीपी कानपुर, मनोज कुमार यादव को एडीसीपी आगरा और रिजुल को एडीसीपी गाजियाबाद के पद पर तैनाती दी गई है।
बिजनौर समेत कई जिलों में भी नई तैनाती
तबादला सूची में बिजनौर का नाम भी शामिल है। गौतम राय को एएसपी ग्रामीण बिजनौर बनाया गया है। वहीं मेविस टॉक को एएसपी सोनभद्र की जिम्मेदारी दी गई है।
जोगेंद्र नाथ प्रसाद को आगरा कमिश्नरेट में डीसीपी, बलवंत कुमार चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद और अभय नाथ त्रिपाठी को डीसीपी कानपुर नगर बनाया गया है। हरेंद्र कुमार को डीसीपी आगरा तथा राजेश कुमार पांडेय को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। हरेंद्र प्रताप यादव को एसपी यूपी-112, कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक और विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!