टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीलोकल न्यूज़
शराब की दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये चोरी
पेदा पुलिस चौकी के पास हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद

बिजनौर, 16 सितंबर। किरतपुर रोड स्थित पेदा पुलिस चौकी के पास आरके बैंक्वेट हॉल से सटी अंग्रेजी शराब की दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। दुकान संचालक अभिषेक सिंह पुत्र अरविंद कुमार, निवासी मुहम्मदपुर देवमल, बिजनौर के अनुसार अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। दुकान संचालक की ओर से घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। उधर, इस पूरे मामले में शहर कोतवाल बिजनौर से सीयूजी फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन समाचार जारी किये जाने तक उनका फोन नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर आ रहा था।



