टॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिशिक्षासंस्कृति

शमशान घाट बना जंग का मैदान

अंतिम संस्कार के बीच भिड़े दो पक्ष, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

शमशान घाट बना जंग का मैदान(वायरल विडियो का स्कीन शाट)

गजरौला। तिगरी गंगा धाम में रविवार शाम अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच चिता की लकड़ियों से हमले शुरू हो गये। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, गजरौला क्षेत्र के मोहल्ला फाजलपुर निवासी कुछ लोग रविवार शाम अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी गंगा धाम पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

अंतिम संस्कार स्थल पर अचानक हुए इस बवाल से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मारपीट में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से घायलों की स्थिति और विवाद के वास्तविक कारण को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!