टॉप न्यूज़देशयूपीराजनीतिविकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा को हरि झंडी दिखाई

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया और विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। (फोटो)

        लखनऊ, 26 अगस्त। प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन निरूशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया और विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना को मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) तथा सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस अवधि में महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने की जानकारी सरकार ने दी है।
29 अगस्त के बाद 60 प्लस महिलाओं को स्थायी सुविधा
मुख्यमंत्री के अनुसार 29 अगस्त के बाद उत्तर प्रदेश की निवासी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यात्रा के लिए उम्र और पहचान की पुष्टि के लिए आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों का उपयोग किया जा सकेगा। सरकार की ओर से इस सुविधा को आजीवन लागू किए जाने की जानकारी दी गई है।
सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना से एक करोड़ से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। प्रतिदिन करीब 88,438 महिला यात्रियों के इस सुविधा का लाभ लेने का अनुमान भी सामने आया है।
मुख्यमंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के शासन, सुशासन और महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपना जीवन जनता और प्रजा की सेवा के लिए समर्पित किया तथा महिलाओं के स्वावलंबन का उदाहरण प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ सहित देश के अनेक प्रमुख मंदिरों के जीर्णाेद्धार में योगदान दिया था। उनके नाम पर शुरू की गई यह योजना वरिष्ठ महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संकल्प पत्र के वादे को जमीन पर उतारने का दावा
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने का फैसला सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 में किए गए वादे से भी जुड़ा है। सरकार ने इसे ‘सशक्त नारी’ पहल के तहत किए गए वादे को लागू करने की दिशा में कदम बताया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए थे, जिनमें 24 को मंजूरी मिली। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना प्रमुख प्रस्तावों में शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!