टॉप न्यूज़देशबिजनौरयूपीराजनीतिविकास

सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है- मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ पर बिजनौर में भी कार्यक्रम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर (फोटो)

बिजनौर, 26 अगस्त। रक्षाबंधन के पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 27, 28 और 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में सभी महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके बाद 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मंच पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका बिजनौर अध्यक्ष इंदिरा सिंह, जिलाधिकारी जसजीत कौर, भाजपा नेता हरजिंदर कौर, दीपक गर्ग मानू,, अंकुर गौतम आदि। (फोटो)

कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर को पौधा भेंट करतीं हुईं जिलाधिकारी जसजीत कौर(फोटो)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग डॉ. सोमेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से प्रदेश में मातृशक्ति के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में प्रदेश की स्नातक स्तर पर अध्ययनरत 50 हजार युवतियों को स्कूटी उपलब्ध कराने की योजना भी है। उन्होंने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की आय बढ़ाने को परिवार एवं समाज में उनकी निर्णय क्षमता मजबूत करने से जोड़ते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
साड़ी और मिठाई भेंट कर मनाया रक्षाबंधन

कार्यक्रम में बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह को गुल्दस्ता भेंट करतीं हुईं एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा(फोटो)

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन के अवसर पर साड़ी एवं मिष्ठान भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेंट मैरी स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सदर विधायक सूची चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत साकेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका बिजनौर अध्यक्ष इंदिरा सिंह, भाजपा नेता हरजिंदर कौर, जिलाधिकारी जसजीत कौर,एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू,अंकुर गौतम सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!