
बिजनौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बिजनौर में आठ अक्तूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से सुबह 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में पूर्व वर्षों में किसी भी आईटीआई से तकनीकी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण कर चुकी महिला अभ्यर्थी भाग ले सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर राजकीय आईटीआई बिजनौर में अपने सभी मूल शैक्षिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से योग्य महिला अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

