टॉप न्यूज़बिजनौरयूपीशिक्षा

कांवड़ यात्रा का असर, आज बंद रहेंगे बिजनौर के सभी स्कूल

- प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश, यूपी बोर्ड से लेकर

– सीबीएसई-आईसीएसई और मदरसों पर भी लागू होगा आदेश

बिजनौर। कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में बढ़ती आवाजाही और जगह-जगह लागू यातायात डायवर्जन के बीच प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सोमवार, 17 अगस्त को बिजनौर जिले के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सावन कंसाना ने रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली गई है। कांवड़ियों की भारी आवाजाही के चलते मार्गों पर दबाव बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश में जनहित, यातायात डायवर्जन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रमुख आधार बनाया गया है।

किसी बोर्ड को नहीं मिली छूट

प्रशासन का आदेश जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड), सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद समेत अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध स्कूल शामिल हैं। यानी निजी स्कूलों को भी सोमवार को कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।

स्कूल खोलने पर होगी आदेश की अनदेखी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि 17 अगस्त को विद्यालय का संचालन किसी भी स्थिति में न किया जाए। साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। संबंधित अधिकारियों को भी आदेश की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के बीच प्रशासन के इस फैसले से सोमवार को जिले के हजारों विद्यार्थियों को स्कूल जाने से राहत मिलेगी। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से इसे प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!