टॉप न्यूज़यूपीराजनीति

अखिलेश का गठबंधन पर संदेश सीट नहीं, जीत जरूरी, बोले- ‘जय संविधान, जय हिंदुस्तान’’’

लखनऊ, 4 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किसके हिस्से में जाती है, इससे अधिक महत्वपूर्ण गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि जब लक्ष्य स्पष्ट हो तो सहयोग के साथ आगे बढ़ना आसान होता है। उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दलों से मिलकर चुनावी जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ’’“बात सीट की नहीं, जीत की है।”’’ उनके अनुसार यह जीत केवल गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्रयासों की होगी जो लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने अपने संदेश में ’’सांप्रदायिकता, लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण’’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रयास यह होना चाहिए कि सांप्रदायिकता दोबारा सिर न उठा सके और लोकतंत्र, संविधान तथा आरक्षण सुरक्षित रहें।

उन्होंने देश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने की बात कही। अपने संदेश के अंत में अखिलेश यादव ने ’’“जय संविधान, जय हिंदुस्तान”’’ का नारा दिया।

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अनबन की चर्चाएं तेज हैं। इंडिया गठबंधन की हाल में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए बल्कि अपने प्रतिनिधि को बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!