Uncategorizedटॉप न्यूज़देशयूपी

शादी की रात दूल्हा-दुल्हन की मौत, कमरे में मिले शव

लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थी दुल्हन की लाश, फंदे से लटका मिला दूल्हा, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

 

लखनऊ, 22 सितंबर।  सिद्धार्थनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र में शादी के कुछ घंटे बाद ही नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव उनके कमरे में मिले। दुल्हन लाल जोड़े में फर्श पर पड़ी थीए जबकि दूल्हे का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसारए प्रथम दृष्टया घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं। दोनों के बीच रात में क्या हुआए इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सुबह कमरे से नहीं निकले तो परिजन पहुंचे

परिजनों के मुताबिकए मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक दूल्हा.दुल्हन कमरे से बाहर नहीं आए। इसके बाद दूल्हे की मौसी मीनाक्षी उन्हें जगाने पहुंचीं। बाहर से आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खटखटाने पर वह खुल गया। अंदर का दृश्य देखकर मीनाक्षी चीख पड़ीं।

शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कमरे में दुल्हन का शव फर्श पर पड़ा थाए जबकि दूल्हा फंदे से लटका मिला। परिजनों ने दूल्हे के शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

सोमवार को मंदिर में हुई थी शादी

जनियाजोत गांव निवासी देशराज चौहान ;24द्ध और कड़जहवा गांव निवासी अनीता चौहान ;22द्ध की शादी सोमवारए 21 सितंबर को हुई थी। दोनों ने बांसी क्षेत्र स्थित टेकधर बाबा मंदिर में विवाह की रस्में पूरी की थीं। इसके बाद शाम को रिश्तेदारों और परिचितों के लिए बहुभोज का आयोजन किया गया।

परिजनों के मुताबिकए रात करीब 11 बजे तक कार्यक्रम चला। दूल्हा.दुल्हन भी समारोह के दौरान डीजे पर नाचे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह दोनों के शव मिलने की सूचना से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया।

मई 2027 में तय थी शादीए बाद में अचानक लिया गया फैसला

परिजनों के अनुसारए दोनों परिवारों ने करीब तीन महीने पहले देशराज और अनीता का रिश्ता तय किया था। शादी की तारीख मई 2027 निर्धारित की गई थी। जुलाई में दोनों की सगाई हुई थी।

देशराज दिल्ली में पानीपुरी की दुकान पर काम करता था। करीब 15 दिन पहले वह दिल्ली से अपने गांव लौटा था। इसी दौरान अनीता भी उसके घर पहुंची। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी पहले करने का निर्णय लिया और सोमवार को दोनों का विवाह करा दिया गया।

पुलिस ने कहा जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

क्षेत्राधिकारी शिवेंदु सिंह के अनुसारए नवविवाहित दंपती के शव उनके कमरे से मिले हैं। मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटनास्थल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कमरे में रात के दौरान वास्तव में क्या हुआ और दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल हत्याए आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!